विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2018

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में ITBP के 5 जवानों की मौत, राहत और बचाव का काम जारी

लोअर सिआंग के पुलिस अधीक्षक सिंगजतला सिंगफो ने कहा कि पहाड़ से लुढ़कता विशाल पत्थर आईटीबीपी के 20 कर्मियों को लेकर जा रही मिनी बस पर गिर पड़ा.

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में ITBP के 5 जवानों की मौत, राहत और बचाव का काम जारी
घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है
नई दिल्ली: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 5 जवानों की उस समय मौत हो गई जब अरुणाचल प्रदेश के लोअर सिआंग जिले में बसर - अकाजन मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन के चलते पहाड़ से एक बड़ा शिलाखंड टूटकर उनके वाहन पर गिर पड़ा.  पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे लोअर सिआंग के जिला मुख्यालय लिकाबली से करीब पांच किलोमीटर दूर उस समय हुई जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई टी बी पी) के जवान पश्चिमी सिआंग जिले के बसर से निचले सिआंग जा रहे थे. 

17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा मानसून, दिल्ली को नसीब हुई स्वच्छ हवा

लोअर सिआंग के पुलिस अधीक्षक सिंगजतला सिंगफो ने कहा कि पहाड़ से लुढ़कता विशाल पत्थर आईटीबीपी के 20 कर्मियों को लेकर जा रही मिनी बस पर गिर पड़ा. बल के चार कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी और राज्य पुलिस की संयुक्त राहत एवं बचाव टीम अब तक तीन शव बरामद कर चुकी है. स्थानीय लोग टीम की मदद कर रहे हैं. 

वीडियो : उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ से हालात बदतर​


राज्य में पांच दिन के भीतर बारिश से संबंधित यह दूसरी घटना है. इस मानूसन में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन धीमी गति से चल रहा था क्योंकि सड़क की हालत बहुत खराब थी और वह विशाल पत्थर की चपेट में आ गया. उन्होंने बताया कि आई आईटीबीपी के आठ अन्य कर्मी इस घटना में घायल हुए हैं जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. गंभीर रूप से घायल जवानों को लिकाबली स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मामूली रूप से घायल जवान स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए हैं. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 ITBP Jawans Killed As Huge Boulder Crushes Their Vehicle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com