विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

नोएडा: ATM तोड़कर कार में लेकर जा रहे थे बदमाश, चार गिरफ्तार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित धनलक्ष्मी बैंक के ATM को उखाड़ कर चार बदमाश बीती रात को ATM मशीन को एक कार में रखकर ले जा रहे थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की.

नोएडा: ATM तोड़कर कार में लेकर जा रहे थे बदमाश, चार गिरफ्तार
ATM तोड़कर कार में लेकर जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • ATM तोड़कर कार में लेकर जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई.
  • मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.
  • ये बदमाश इससे पूर्व भी ATM लूट के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं
नोएडा:

दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक बैंक का ATM तोड़कर कार में लेकर जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. ये बदमाश इससे पूर्व भी ATM लूट के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित धनलक्ष्मी बैंक के ATM को उखाड़ कर चार बदमाश बीती रात को एक कार में रखकर ले जा रहे थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल तथा प्रवेश के पैर में लगी है. दोनों हापुड़ के निवासी हैं. मौके से भागे दो बदमाश मुकेश कुमार उस शेखू तथा अरुण को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो देशी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त कार, ATM उखाड़ने में प्रयुक्त दो लोहे की रॉड, तथा तीन हेलमेट भी बरामद हुआ है.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2019 में इन लोगों ने याकूबपुर गांव में स्थित एक्सिस बैंक का ATM तोड़कर चोरी का प्रयास किया था. उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 28 मई को थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में स्थित एक ATM बूथ को भी तोड़ा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ATM बूथ तोड़ने की दर्जनों वारदातें में संलिप्तता की बात स्वीकार की है.

VIDEO: लॉकडाउन में नोएडा पुलिस ने गरीब और लाचार महिलाओं पर किया लाठीचार्ज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Crime In Noida, Encounter Between Police And Miscreants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com