विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

नोएडा में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार

पुलिस की गोलियों से घायल विजय पुत्र धर्मवीर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस टीम सेक्टर 76 मैट्रो स्टेशन के पास वाहनों चेकिंग कर रही थी.

नोएडा में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नोएडा:

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस और कार सवार शातिर बदमाश के बीच हुी मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशो के कब्जे से एक एसेन्ट कार, तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं.  

पुलिस की गोलियों से घायल विजय पुत्र धर्मवीर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस टीम सेक्टर 76 मैट्रो स्टेशन के पास वाहनों चेकिंग कर रही थी. तभी तेज गति से आ रही एसेन्ट कार को रूकने का इशारा किया गया लेकिन वो नहीं रुकी और तेजी से कार को भगाने लगे. 

पुलिस ने कार का पीछा कर घेराबंदी की तो कार में सवार लोग कार से उतर कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे. पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जिसकी पहचान सोनू पुत्र कैलाशचन्द के रूप में हुई है. उसके दो साथियों पवन कुमार और रघुवंश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. 
  
एडीसीपी नोएडा ने बताया कि बदमाशो के कब्जे से एक एसेन्ट कार, तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं. घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी और बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Noida Police, Encounter Between Criminals And Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com