उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 13 मरीज पाए गए हैं. इन मरीजों को मिलाकर जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 192 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इन 13 मरीजों में दो स्वास्थ्यकर्मी और एक बच्चा भी शामिल हैं. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला सर्विलांस अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 52 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि आज पाए गए मरीजों को मिलाकर जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 192 मरीज हो गए हैं। इनमें 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 83 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि नये मरीजों में दो स्वास्थ्यकर्मी सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) से 30 वर्षीय एक महिला और शारदा अस्पताल से 24 वर्षीय एक महिला शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नये मामलों में छह नोएडा और पांच ग्रेटर नोएडा से सामने आए है.
Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 12 और नए मामले आए सामने, टोटल संख्या हुई 179
सोमवार को कोरोनावायरस के 12 और नए मामले सामने आए थे. इन मामलों के आने के बाद जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 179 हो गई थी. वहीं सोमवार को एक मरीज को अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 102 हो गई है. वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 17 मई तक बढ़ाए गए देशव्यापी बंद को देखते हुए जिले में पहले से ही लागू धारा 144 की पाबंदियों को भी दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं