प्रतीकात्मक तस्वीर
सफल लोगों में एक डर होता है कि कहीं वह असफल न हो जाएं। ऐसे में वह असफलता को लेकर ज्यादा टेंशन में रहने लगते हैं। इसके चलते यह भी हो सकता है कि वह आत्महत्या कर लें। ऐसा शोध में भी सामने आया है। वैसे तो इंसान का जज्बा अगर मजबूत हो वह क्या नहीं कर सकता लेकिन कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि व्यक्ति के पास सबकुछ होते हुए भी वह आत्महत्या कर ले।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आमतौर पर इंसान अपने जीवन में सिर्फ जीत हासिल करना चाहता है। ऐसे में एक हार भी उसे आत्महत्या की ओर मोड़ सकती है। व्यक्ति की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है और वह स्वयं अपने हाथों से ही अपने जीवन को खत्म कर सकता है।
सफल लोग असफलता को सामाजिक छवि से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में जब उनकी छवि खराब होती है तो इंसान आत्महत्या की ओर मुढ़ सकता है। सफल लोगों से जो उम्मीदें पाली जाती हैं अगर वह सफल व्यक्ति उन उम्मीदों को पूरा न कर पाए तो वह आलोचना का शिकार हो सकता है और साथ ही खुद उस व्यक्ति में खुद को लेकर ग्लानि पैदा हो सकती है और वह खुदकुशी की ओर मुढ़ सकता है।
असल बात तो यह है कि जीवन में असफलता को लेकर इतना भी न परेशान हुआ जाए कि इस खूबसूरत जिन्दगी को खत्म कर दिया जाए।