प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में चोरी की एक अजीब-ओ-गरीब घटना सामने आई है। अपनी बड़ी बहन और पिता को सबक सिखाने के लिए एक लड़की पर अपनी बहन के घर से लाखों के गहने चोरी करने का आरोप लगा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी माऊली दुसनकर जिसने महज इस गुस्से में अपनी बहन अंजली घाड़ी के घर से लाखों रुपयों के गहनों को सिर्फ इसलिए चुरा लिया, क्योंकि उसके पिता ने उसकी मां की मौत के बाद मां के सारे गहने उसकी बड़ी बहन को दे दिए थे।
माऊली के मुताबिक पिता की नाराज़गी की वजह उनकी मर्जी के बगैर किया गया प्रेम विवाह था। जिसके बाद पिता ने उसे अपनी जायदाद से बेदखल कर सब कुछ उसकी बड़ी बहन के नाम कर दिया था। मामले की छानबीन में जुटे इंस्पेक्टर यूनुस शेख ने बताया माऊली इस बात से बेहद खफा थी कि उसके पिता ने सब कुछ उसकी बहन के नाम कर दिया और उसे कुछ नहीं दिया।
शेख ने बताया, 'हमने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।' चोरी की ये घटना विरार के मनवेल पाड़ा की है, जिसे सुलझाते हुए विरार पुलिस ने माऊली दुसनकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 5 लाख 7 हजार के गहने बरामद कर लिए हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, पालघर, चोरी, लड़की, Woman Robs Sisters Jewellery, Virar, Woman