मुंबई:
आज़ादी की 70वीं सालगिरह से पहले मुंबई में सुरक्षा चाकचौबंद है. मुंबई पुलिस फोर्स के सारे जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे. समुद्री सरहद की सुरक्षा के लिए नेवी और कोस्ट गार्ड भी अलर्ट पर हैं. 26/11 के हमलों के दौरान आतंकी समंदर के रास्ते ही शहर में दाखिल हुए थे. उस वक्त उन्होंने मछुआरों की बोट का इस्तेमाल किया था, लेकिन खुफिया अलर्ट के मुताबिक इस बार वो बड़े कारोबारी बोट के जरिये हमला करने की फिराक में हैं.
मुंबई के 720 किलोमीटर लंबे समुद्री किनारे को आतंकी फिर भेद सकते हैं. इस खुफिया जानकारी से, नेवी, कोस्ट गार्ड और मुंबई पुलिस समेत तमाम एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. 15 अगस्त से पहली मुंबई में सागरी पुलिस समेत, 40,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा चाकचौबंद बनाने में जुटे हुए हैं.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता अशोक दुधे ने कहा, "हमारे सारे जवान और अधिकारी 15 अगस्त के दिन सड़क पर तैनात रहेंगे. हमने पहले भी नाकेबंदी जैसे एहितायती उपाय उठाने शुरू कर दिए हैं. बाहर से भी फोर्स को बुलाया गया है, ज़रूरत पड़ने पर और तैनाती होगी."
मुंबई में समुद्री सुरक्षा तीन स्तरों की है. किनारे से पांच नॉटिकल माइल तक पुलिस, उसके बाद कोस्ट गार्ड और गहरे समंदर में नौसेना की ज़िम्मेदारी है. मुंबई की सड़कों पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती रहेगी, ये सुनिश्चित करने की वो अपने नापाक मंसूबों में कामयाब ना हो पाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, मुंबई सुरक्षा, स्वतंत्रता दिवस, मुंबई पुलिस, कोस्ट गार्ड, नौसेना, Mumbai, Mumbai Security, Independance Day, Mumbai Police, Coast Guard, Indian Navy