विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2016

मुंबई से सटे कल्‍याण में बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले चोर गिरफ्तार

मुंबई से सटे कल्‍याण में बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले चोर गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई से सटे कल्‍याण में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन छीन कर चंपत हो जाया करते थे। आरोपी बजुर्ग महिलाओं को धकेलकर उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो जाते थे।

उनके निशाने पर सुबह-सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिलाएं हुआ करती थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 22 चेन चोरी का गुनाह कबूल कर लिया है। उनके पास से 10 लाख का सोना, 2 लाख नकदी, एक एसी और चोरी के लिए इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मदद मिली और उसी से मिले सुरागों की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

जिस सीसीटीवी से दोनों आरोपियों का सुराग मिला है वो बहुत ही दिल दहला देने वाली है। मॉर्निंग वॉक से लौट रही बुजुर्ग महिला के पीछे दबे पांव आकर आरोपी पहले एक हाथ से गले की चेन पकड़ता है और दूसरे हाथ से उसे जोर से धक्का मारकर गिरा देता है। अचानक से हुए इस हमले से बुजुर्ग महिला मुंह के बल गिर जाती है। और चोर आसानी से चलकर निकल जाता है। पुलिस के मुताबिक चोर महिलाओं को जानबूझकर पीछे से धक्का मारकर गिरा देता था ताकि वो पहले तो उसे देख नहीं पायें और दूसरा चोट लगने से वो शोर मचा कर लोगों को अलर्ट ना कर पाएं।
 

कल्याण पुलिस ने मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी खुर्शीद शेख की 2 पत्नियां हैं ।उसने पूछताछ में बताया कि दो घर चला पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था इसलिए चेन चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। दूसरा आरोपी रूपेश बेलेकर मकान खरीदना चाहता था। दोनों के कारनामों से परेशान पुलिस को एंटी चेन स्नैचिंग स्क्वाड बनाना पड़ा था।

मुंबई में भी चेन चोरों का आतंक है। इस साल अब तक 182 चेन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। मामले में 81 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और 72 मामले सुलझाने में कामयाबी मिली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत के 'रहने के लिए बेहतर' शहरों की सूची में इस शहर ने मारी बाजी, Delhi टॉप टेन में नहीं
मुंबई से सटे कल्‍याण में बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले चोर गिरफ्तार
शोहरत हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर डाला स्‍टंट का वीडियो, पु‍लिस ने दर्ज की FIR
Next Article
शोहरत हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर डाला स्‍टंट का वीडियो, पु‍लिस ने दर्ज की FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com