विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2016

राज ठाकरे की पार्टी मनसे चुनाव चिन्ह बदलने पर कर रही है विचार

राज ठाकरे की पार्टी मनसे चुनाव चिन्ह बदलने पर कर रही है विचार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)
मुंबई: राज्य में राजनीतिक तौर पर प्रासंगिक बने रहने के लिए संघर्ष कर रही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बीएमसी चुनाव से पहले अपना चुनाव चिन्ह बदलने की योजना बना रही है.

राज ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी का चिन्ह ‘रेल इंजन’ है जिसका रुख बदलकर संभवत: दाएं से बाएं कर दिया जाएगा. पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव आयोग में जरूरी दस्तवेज जमा कराने के बाद इस बदलाव को स्वीकार किया जाएगा.

राज्य विधानसभा के 2014 में हुए चुनाव में पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि 2009 में पार्टी ने हैरान करते हुए 13 सीटें जीतीं थीं. अब बीएमसी चुनाव होने को है और पार्टी ने अपनी खोई प्रतिष्ठिा पाने के लिए अपना चिन्ह बदलने का फैसला है.

इस बदलाव का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रस्तावित कदम का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. मनसे नेता शिशिर शिंदे ने कहा, ‘चुनाव का ऐलान होने के बाद हम सटीक चिन्ह के संबंध में फैसला करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना, मनसे, राज ठाकरे, चुनाव चिन्‍ह, Maharashtra Navnirman Sena, बीएमसी चुनाव, MNS, Election Symbol, BMC Election, Raj Thacekray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com