विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2016

नवी मुंबई : कॉलेज में दाखिला न मिलने से परेशान छात्रा ने की आत्‍महत्‍या, प्रिंसिपल गिरफ्तार

नवी मुंबई : कॉलेज में दाखिला न मिलने से परेशान छात्रा ने की आत्‍महत्‍या, प्रिंसिपल गिरफ्तार
सुधागढ़ जूनियर कॉलेज में एडमिशन न मिलने से परेशान थी पुष्‍पा (फाइल फोटो)
  • घर के करीब स्थित कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी छात्रा
  • 20000 रुपये डोनेशन के बदले एडमिशन का भरोसा दिलाने का आरोप
  • पुलिस ने कॉलेज के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: नवी मुंबई के कलंबोली में एक छात्रा ने कथित तौर पर दाखिला ना मिलने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। ये मामला शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी गूंजा। बताया जा रहा है कि 82 फीसदी नंबर लाने के बावजूद घर के करीब कॉलेज में दाखिला ना मिलने से वो परेशान थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

मामले में कॉलेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। 16 साल की पुष्पा, दसवीं में 82 फीसदी अंक लेकर आई। नवी मुंबई में कलंबोली स्थित अपने घर के करीब सुधागढ़ जूनियर कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थी। लेकिन अब कॉलेज के गेट पर उसकी तस्वीर टंगी है।

पुष्पा के रिश्तेदार अशोक माटे ने कहा, "उसे दूसरे कॉलेज में दाखिला मिला था लेकिन सुधागढ़ घर के करीब था इसलिये वो यहीं पढ़ना चाहता थी, उन लोगों ने बोला भी था इसलिये दूसरे जगह का फॉर्म भी नहीं भरा। लेकिन जब वहां ऐडमिशन नहीं हुआ तो वो परेशान हो गई। उसने घर में 4.30 बजे फांसी लगाकर जान दे दी।"

सुधागढ़ कॉलेज में 87 फीसदी कटऑफ गया, बावजूद इसके आरोप है कि 20000 रुपये के डोनेशन के बदले एडमिशन का भरोसा दिलाया गया था। कथित तौर पर अपने सुसाइड नोट में भी उसने एडमिशन को ही जान देने की वजह बताया है।

इस मुद्दे पर हंगामा महाराष्ट्र विधानसभा में भी मचा, पुलिस ने कॉलेज के खिलाफ मामला दर्ज कर वहां के प्रिंसिपल इकबाल इनामदार को गिरफ्तार कर लिया। कलंबोली के एसीपी प्रकाश निलेवड ने कहा, "पुष्पा कलंबोली कॉलोनी में रहती है, उसे सुधागढ़ जूनियर कॉलेज में एडमिशन लेना था। इसी कोशिश में वो लगी थी, लेकिन वहां ऑफलाइन एडमिशन नहीं होगा, उसे ये बात दूसरे छात्रों ने बताई, इसी कारण उसने घर जाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में छानबीन चालू है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।"

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र में एसएससी पास छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने भी सदन में कहा कि कॉलेज ने ऑफलाइन एडमिशन का भरोसा देकर नियमों को तोड़ा है, ऐसे में जांच के बाद कॉलेज के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छात्रा ने की आत्‍महत्‍या, नवी मुंबई, महाराष्‍ट्र न्‍यूज, कलंबोली, सुधागढ़ जूनियर कॉलेज, प्रिंसिपल गिरफ्तार, Girl Commits Suicide, Navi Mumbai, Maharashtra News, Sudhagarh Junior College, Principle Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com