विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

लॉकडाउन के दौरान सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाला शख्स गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाले 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

लॉकडाउन के दौरान सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाला शख्स गिरफ्तार
22 वर्षीय युवक को पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया.
  • दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दोस्तों के साथ मनाया था जन्मदिन
  • लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
  • सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन समारोह का वीडियो साझा किया था
मुंबई:

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाले 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले हम्माद अंसारी ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन समारोह का वीडियो साझा किया था. उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया. 

अधिकारी ने बताया, “अंसारी और उसके दोस्तों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में जन्मदिन मनाया था जिस दौरान उन्होंने सड़क पर पटाखे फोड़े और केक काटा था.” उन्होंने कहा, “अपनी इस हरकत से उन्होंने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया. फेसबुक पर साझा किए अपने वीडियो में अंसारी ने प्रतिबंधों के बावजूद जन्मदिन मनाने के बारे में बताया था.”

नागपाड़ा पुलिस ने अंसारी और तीन अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 188, 269 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया और लेकिन नोटिस देकर वापस जाने दिया गया. अधिकारी ने कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था.

VIDEO: कोरोना की जद में देश, दुनिया में नंबर 5 पर पहुंचा भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumabi Coronavirus Update, Mumbai Police, Lockdown In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com