विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2016

मोदी सरकार पूर्ववर्ती 'अयोग्य' संप्रग सरकार से 'अलग नहीं' : आदित्य ठाकरे

मोदी सरकार पूर्ववर्ती 'अयोग्य' संप्रग सरकार से 'अलग नहीं' : आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे का फाइल फोटो...
  • जनता के मुद्दे अभी तक अनसुलझे हैं : आदित्‍य
  • गौरतलब है कि शिवसेना केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार में गठबंधन सहयोगी है
  • वर्तमान सरकार निरूत्साही साबित हुई है : आदित्‍य ठाकरे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शनिवार को राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ केन्द्र सरकार पूर्ववर्ती 'अयोग्य' संप्रग सरकार से 'अलग नहीं' है, क्योंकि जनता के मुद्दे अभी तक अनसुलझे हैं.

गौरतलब है कि शिवसेना केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार में गठबंधन सहयोगी है.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने शिक्षा के क्षेत्र में नीतिगत मुद्दों पर राज्य सरकार की 'निष्क्रियता' को दिखाने के लिए प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया था.

अगले वर्ष होने वाले बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) चुनावों के मद्देनजर ठाकरे परिवार के उत्तराधिकारी के नेतृत्व में आयोजित यह पहला प्रदर्शन है. इस मार्च को 'केजी से पीजी' तक नाम दिया गया है.

मार्च गिरगाम चौपाटी के विल्सन कॉलेज से शुरू हुआ और इस्लाम जिमखाना में आदित्य के संबोधन के साथ समाप्त हुआ.

इस अवसर पर आदित्य ने कहा कि शिवसेना ने शुरू में सोचा था कि राजग सरकार 'उनकी' अपनी है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा सरकार के 15 वर्षों के कुशासन से जनता को राहत दिलाएगी, लेकिन वर्तमान सरकार निरूत्साही साबित हुई है.

उन्होंने कहा, 'पूर्ववर्ती सरकार अयोग्य और निष्प्रभावी थी और यह सरकार भी उससे अलग नहीं है. लोगों के मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं'. उन्होंने कहा कि युवा सेना मोर्चा निकालने को मजबूर है, क्योंकि शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के आश्वासन के बावजूद विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे अनसुलझे हैं.

युवा सेना प्रमुख ने कहा, पिछले डेढ़ सालों की यात्रा वादों की ज्यादा और सुशासन की कम रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवा सेना, आदित्य ठाकरे, संप्रग सरकार, राजग सरकार, मोदी सरकार, Yuva Sena, Aditya Thackeray, UPA Government, NDA Government, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com