विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2016

मुंबई : महिला ने की छेड़खानी करने वाले वॉर्डबॉय की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

मुंबई : महिला ने की छेड़खानी करने वाले वॉर्डबॉय की पिटाई, किया पुलिस के हवाले
मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार को एक महिला ने के राजावाड़ी अस्पताल के वॉर्डबॉय की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी वॉर्डबॉय ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। महिला के मुताबिक 3 दिन पहले उसने राजावाड़ी अस्पताल में अपने छोटे भाई को भर्ती करवाया था। एक फ़रवरी की रात जब वह अस्पताल के लॉबी में सो रही थी तब अस्पताल के वॉर्ड बॉय ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के मुताबिक एक बार विरोध करने के बाद वह चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर फिर उसने छेड़खानी की।

महिला का आरोप है कि हद तो तब हो गई जब उसने छेड़खानी की शिकायत वॉर्ड में मौजूद नर्स से की तो उसने शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाय मामला रफादफा करने की कोशिश की। ज्यादा जोर देने पर रात 3 बजे भाई की तबियत गंभीर बताकर उसे सायन अस्पताल ले जाने को कहा गया। उस वक्त तो महिला अपने भाई को लेकर दूसरे अस्पताल चली गई लेकिन वह अपने साथ हुए छेड़छाड़ की घटना को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। बुधवार रात वह अपने पति और दूसरें लोगो के साथ मिलकर राजावाड़ी अस्पताल पहुंची। वहां महिला को देख आरोपी वॉर्ड बॉय भागने लगा लेकिन  महिला ने दौड़कर उसे पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद आरोपी वॉर्ड बॉय को पुलिस के हवाले कर दिया गया। तिलक नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आई पी सी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर वॉर्ड बॉय सचिन की गिरफ्तार कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
घाटकोपर, राजावाड़ी अस्पताल, वॉर्डबॉय की पिटाई, Ghatkopar, Rajawadi Hospital In Ghatkopar, Ward Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com