बिल्ली के हमले से घायल जान्हवी चंपानेरकर.
- नालासोपारा में पालतू बिल्ली ने किया मालकिन पर हमला
- बिल्ली को बाथरूम में बंद करके जान बचाई
- फायर ब्रिगेड के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई से सटे नालासोपारा में एक बिल्ली ने अपनी मालकिन पर जानलेवा हमला कर दिया. घरवालों का कहना है कि अगर ऐन वक्त पर बिल्ली को बाथरूम में बंद नहीं करते तो शायद वह अपनी मालिकन की हत्या कर देती. बिल्ली को पकड़ने के लिए वसई-विरार महानगर पालिका के दमकल कर्मचारियों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. 
नालासोपारा की रोहिणीकुंज इमारत में रहने वाली जान्हवी चंपानेरकर शुक्रवार को दोपहर 11 बजे के करीब नाश्ता कर रही थीं. इस दौरान अचानक उनकी पालतू बिल्ली बहुत आक्रामक हो गई. वह जान्हवी के हाथ और पैर पर काटने लगी. जान्हवी ने अपनी जान बचाने के लिए जैसे-तैसे बिल्ली को बाथरूम में बंद किया और इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बुलाया. फायर ब्रिगेड के जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाथरूम से बाहर निकाला. 
जान्हवी की बिल्ली का नाम म्याऊं है. जब वह जान्हवी के घर आई थी तब साढ़े तीन महीने की थी. अब म्याऊं तीन साल की हो गई है. जान्हवी का परिवार उसे अपने बच्चे की तरह ही पालता था. म्यांऊ के तीन बच्चे भी हैं. वसई-विरार फायर ब्रिगेड अब म्याऊं को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका इलाज कराने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं