विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

मुंबई: खुद को COVID अधिकारी बता कर दो लोगों ने एक व्यक्ति से 54,000 रूपये लूटे

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अब्दुल शेख नाम का व्यक्ति 30 जून को चेम्बूर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी सोहन वाघमारे (23) और उसके एक साथी ने खुद को कोविड अधिकारी बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया.

मुंबई: खुद को COVID अधिकारी बता कर दो लोगों ने एक व्यक्ति से 54,000 रूपये लूटे
मुम्बई के चेम्बूर इलाके में खुद को कथित रूप से COVID अधिकारी बता कर एक व्यक्ति के 54,000 रूपये लूटे.
  • COVID अधिकारी बता कर एक व्यक्ति के 54,000 रूपये लूटे
  • वाघमारे और उसके साथी ने शेख के बैग की तलाशी ली
  • वाघमारे को शुक्रवार को चूनाभट्टी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया
मुम्बई:

मुम्बई के चेम्बूर इलाके में खुद को कथित रूप से COVID अधिकारी बता कर एक व्यक्ति के 54,000 रूपये लूटने को लेकर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अब्दुल शेख नाम का व्यक्ति 30 जून को चेम्बूर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी सोहन वाघमारे (23) और उसके एक साथी ने खुद को कोविड अधिकारी बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया.

चेम्बूर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘वाघमारे और उसके साथी ने शेख के बैग की तलाशी ली और उसका एटीएम कार्ड निकाल लिया. उन्होंने उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी जान लिया. दोनों एटीएम गये और 54,000 रूपये निकाल लिए.'

उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिससे आरोपी का कार नंबर पता चला. फिर वाघमारे को शुक्रवार को चूनाभट्टी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार है. अधिकारी ने कहा, ‘वाघमारे को भादंसं के तहत धोखाधड़ी को लेकर आरोपित किया गया है. सियोन और नेहरू नगर थानों में भी उसके विरूद्ध मामले दर्ज हैं.'

VIDEO: मुंबई के ताज होटल को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, COVID-19 Officer, Crime In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com