विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2016

मुंबई में नोटबंदी के बीच टोलप्लाज़ा खुले, लोगों की मुश्किलें बढ़ी

मुंबई में नोटबंदी के बीच टोलप्लाज़ा खुले, लोगों की मुश्किलें बढ़ी
मुंबई में टोल प्लाजा के बाहर लगे वाहन...
मुंबई: नोटबंदी के बीच टोलप्लाज़ा खुल गए हैं. मुंबई में आने के पांचों टोलों पर गाड़ियों की लंबी कतारों के बीच मुसाफिरों और टोलकर्मियों में छुट्टे को लेकर तेवर भी तने रहे, असमंजस भी बना रहा.

मुंबई शहर में घुसने के पांचों दरवाजे, यानी पांच टोल प्लाज़ा पर कतारें लंबी और लंबी होती रहीं, जिसके पास छुट्टे नहीं थे, उन्हें बड़ी किचकिच के साथ छोड़ा गया.

जो कार्ड से पेमेंट करना चाहते थे, वो भी कैश-लेस नहीं हो पाए. कई लोगों की शिकायत थी कि टोलकर्मी 2000 के नोट नहीं ले रहे, टोल कर्मचारियों की अपनी दलील थी.

9 नवंबर से अलग-अलग अंतराल पर 2 दिसंबर तक लोगों को टोल भरने से छुट्टे की वजह से छुट्टी मिली, लेकिन जैसे ही टोल खुले, मुंबई के दरवाजों पर भीड़ बढ़ने लगी. लगभग 23 दिन टोल प्लाज़ा बंद रहने से हर टोल ने लगभग 2 करोड़ के नुकसान का दावा किया है. लेकिन जानकार कहते हैं कि इन कतारों के हटने से जो ईंधन और वक्त बचा है वो नुकसान की भरपाई के आसपास है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत के 'रहने के लिए बेहतर' शहरों की सूची में इस शहर ने मारी बाजी, Delhi टॉप टेन में नहीं
मुंबई में नोटबंदी के बीच टोलप्लाज़ा खुले, लोगों की मुश्किलें बढ़ी
शोहरत हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर डाला स्‍टंट का वीडियो, पु‍लिस ने दर्ज की FIR
Next Article
शोहरत हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर डाला स्‍टंट का वीडियो, पु‍लिस ने दर्ज की FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com