60s 70s Child Actress Transformation: फिल्मों और टीवी के कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो हमारे दिलों में बस जाते हैं. कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें मां या फिर दादी के किरदार में हम लोगों ने कई सालों तक देखा है. ऐसे में ये सब हमारे लिए दादी या फिर नानी की तरह ही होती हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस का नाम है फरीदा दादी, जिन्हें उनके आइकॉनिक किरदारों के लिए जाना जाता है. तीन दशक से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने अपने टैलेंट और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. अब आपने फरीदा दादी को एक बुजुर्ग और चटपटी दादी के रूप में तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या उनके बचपन की तस्वीर आपने देखी है? सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इसे शेयर किया है.
बचपन की तस्वीर में क्यूट लग रहीं दादी
फरीदा दादी ने पहले और अब की तस्वीर साथ में शेयर की है. पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें उनकी उम्र करीब 10 या 12 साल लग रही है. ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. वहीं दूसरी तस्वीर वही है, जो आपके जहन में बसी हुई है. फरीदा दादी की ये बचपन की तस्वीर काफी क्यूट है, इसमें वो बहुत प्यारी दिख रही हैं. जिसका जिक्र कमेंट बॉक्स में उनके तमाम फैंस भी कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोग जमकर लुटा रहे प्यार
फरीदा दादी की इस तस्वीर को लोग काफी खूबसूरत बता रहे हैं. कुछ लोग उन्हें क्यूट दादी बता रहे हैं तो कुछ उन्हें गुड़िया कहकर बुला रहे हैं. इसी तरह बाकी लोग भी उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. यानी फरीदा दादी ने अपने तमाम फैंस को अपनी इस क्यूट फोटो को दिखाकर एक तोहफा दे दिया.
ऐसा रहा करियर
साल 1962 में मुंबई में जन्मी फरीदा ने 1980 के दशक में अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने छोटे रोल्स से शुरुआत की और धीरे-धीरे पहचान बनाई. फरीदा दादी ने कुमकुम भाग्य, थपकी प्यार की और जोधा अकबर जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया. इसके अलावा उन्हें कुछ फिल्मों में भी देखा गया. उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं