प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर बच्चा सिंह के भाई मंगल सिंह ठाकुर की शनिवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई. मुंबई के प्रतीक्षा नगर इलाके के अल्मेड़ा कंपाउंड में रह रहे मंगल सिंह ठाकुर ने कथित तौर पर दुर्घटनावश खुद को गोली मार ली.
पुलिस के मुताबिक सुबह मंगल विदेशी बनावट की रिवॉल्वर अपने एक साथी को दिखा रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और मंगल घायल हो गया. उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुशील कांबले ने कहा, "हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि मंगल को रिवॉल्वर कहां से मिली. उसके पास कोई नौकरी नहीं थी. हम ये भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं था.' बताया जा रहा है कि विदेशी बनावट की रिवॉल्वर अवैध थी. पुलिस इस मामले में उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, गलती से चली गोली, मंगल सिंह ठाकुर, रिवॉल्वर, Mumbai, Accidentally Shooting, Mangal Singh Thakur