प्रतीकात्मक फोटो
- पांच सितंबर को शुरू होगा गणेशोत्सव
- सुरक्षा के लिए 55 हजार की पुलिस कर्मियों की तैनाती
- मुंबई में कुल 11729 सार्वजनिक गणेश मंडल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई और महाराष्ट्र में 5 सितंबर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर है. 11 दिन तक विराजने वाले बप्पा की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने भी अपनी तैयारी चाक-चौबंद कर ली है.
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त देवेन भारती ने बताया कि सुरक्षा में पुलिस के सभी आला अफसरों के साथ 55 हजार की कर्मियों की फौज तैयार रहेगी. खास बात यह है कि कई अहम ठिकानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी. पुलिस ने पिछले साल भी ड्रोन का इस्तेमाल किया था जिससे उन्हें निगरानी रखने में काफी मदद मिली थी. इसलिए इस बार पुलिस शहर के दूसरे बड़े विसर्जन स्थलों पर भी ड्रोन तैनात करने की तैयारी में है.
मुंबई में कुल 11729 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं तो एक लाख 71 हजार 977 घरों मे भी बप्पा विराजमान होते हैं. 11 दिन चलने वाले इस अनूठे उत्सव की सुरक्षा मुंबई पुलिस के लिए चुनौती बनी रहती है. शहर भर में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 80 के करीब स्थल हैं. इसके लिए अभी से गाड़ियों के रूट और वहां की व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है.
सड़कों पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर ही दी गई हैं. एसआरपी और सीआरपीएफ की भी तैनाती की योजना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं