दाऊद के भांजे की शादी का रिशेप्शन
मुंबई:
डॉन के भांजे का निकाह हो गया.. जुहू के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन भी हुआ लेकिन डॉन का कोई सुराग नहीं मिला. डॉन तो दूर डॉन का मुंबई में मौजूद इकलौता भाई और दूल्हे का मामा इक़बाल कासकर भी दोनों ही जगह नजर नहीं आया. जबकि खुफिया एजेंसियां भांजे की शादी में अंडरवर्ल्ड से जुड़े सफेदपोशों की फ़िराक में थी.
माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह की शादी डी कंपनी के गढ़ में ही रहने वाली आयशा के साथ सम्पन्न हुई. अली शाह दाऊद की बहन हसीना पारकर का बेटा है.
पुलिस को शक था कि डी कंपनी से जुड़े कई सफेदपोश शादी में शामिल होकर भाई के प्रति अपनी वफादारी दिखा सकते हैं. खबर तो यहां तक थी कि डॉन दाऊद इब्राहिम खुद भी स्काइप से दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देगा. 
बुधवार को नागपाड़ा के रसूल मस्जिद में सुबह निकाह हुआ शाम को लड़की वालों की तरफ से जुहू के पंचसितारा होटल में रिसेप्शन भी रखा गया था. हैरानी की बात रही कि डॉन का छोटा भाई और दूल्हे का मामा इक़बाल कासकर ना तो निकाह में और ना ही रिसेप्शन में दिखा. अंडरवर्ल्ड सूत्रों के मुताबिक इक़बाल ने ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया. सूत्र बताते हैं कि साल 2011 में अपने ऊपर हुए हमले के बाद से ही इक़बाल कासकर अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहता है और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचता है.
जहां तक डॉन के स्काइप से दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने की बात है तो ये बात भी उसी तरह पहेली बनी हुई है जिस तरह दाऊद की पाकिस्तान में मौजूदगी.
देखें रिसेप्शन का वीडियो-

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दाऊद इब्राहिम, इकबाल कासकार, अंडरवर्ल्ड, अलीशाह, आयशा, मुंबई, भांजे की शादी, Dawood Ibrahim, Iqbal Kaskar, Underworld, AliShah, Ayesha, Mumbai, Nephew Marriage