विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2016

कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ने राजनीति छोड़ी, कहा- अब अन्य लोगों को मौका मिले

कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ने राजनीति छोड़ी, कहा- अब अन्य लोगों को मौका मिले
गुरुदास कामत की फाइल तस्वीर
मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गुरुदास कामत ने सोमवार को घोषणा की कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। उनका यह फैसला अगले वर्ष होने वाले मुंबई निकाय चुनाव से पहले आया है, जिसमें कांग्रेस नगर निगम से शिवसेना-भाजपा गठबंधन के वर्चस्व को समाप्त करने का प्रयास करेगी।

61-वर्षीय कामत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा, 'प्रिय मित्रों पिछले 44 सालों से अधिक समय से मैंने आपमें से अधिकतर के साथ काम किया है और कांग्रेस की सेवा की है। पिछले कई महीने से मैं राजनीति छोड़ने की जरूरत महसूस कर रहा था ताकि अन्य लोगों को मौका मिले।'

कामत ने कहा, 'मैंने माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से करीब 10 दिन पहले मुलाकात की और त्यागपत्र देने की इच्छा जताई। इसके बाद मैंने सोनियाजी और राहुलजी दोनों को पत्र भेजे कि मैं हटना चाहता हूं।' उन्होंने बयान में कहा, 'चूंकि कोई जवाब नहीं आया, मैंने औपचारिक रूप से सूचित किया कि मैं राजनीति से संन्यास लेना चाहता हूं। मैं पार्टी नेतृत्व और आप सभी को शुभकामना देता हूं।'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुरुदास कामत, कांग्रेस, मुंबई, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, Gurudas Kamat, Congress, Mumbai, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com