मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई हेरोइन
मुंबई:
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई इकाई ने मुंबई हवाई अड्डे पर एक महिला के पास से 2 किलो की हेरोइन जप्त की है. बरामद ड्रग की कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब है. आरोपी विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर कुमार संजय झा ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी महिला मलावी देश की नागरिक है और बरामद हेरोइन उसने अपने जैकेट में छिपा रखी थी. लेकिन तलाशी के दौरान पकड़ी गई.
एनसीबी के अफसर अब ये पता करने में लगे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन वह किसे देने के लिए लाई थी. वह सिर्फ बतौर कुरियर काम कर रही थी, या ड्रग तस्कर गिरोह की सक्रिय सदस्य है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, एयरपोर्ट, हेरोइन, विदेशी महिला, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मलावी महिला, Mumbai, Airport, Heroine, Black Money, Mumbai Narcotics, Malavi Woman