प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
नवी मुंबई के पावणे एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. रायगढ़ केमिकल से निकली आग ने पॉली डाइनो केमिकल कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण आग से दोनों कंपनियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. आग में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह लगभग 4 बजे लपटें निकलनी शुरु हुईं. आग को बुझाने के लिए नवी मुंबई,ठाणे जैसे इलाकों से दमकल की 15 गाड़ियों को बुलाया गया.
दमकल अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी ने बताया 'रायगढ़ केमिकल में आग लगी, फौरन हम दमकल की गाड़ियां लेकर आए तो हमने देखा कि यहां धमाकों की वजह से बगल में बनी पॉली डायनो में भी आग फैल गई थी. हमने तुरंत और मदद मांगी. यहां फॉरमलडेहाइट, एसिटोन, कई सॉल्वेंट जैसे ज्वलनशील केमिकल थे.' दमकल विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है. छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं