विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2016

मुंबई के देवनार कचरा घर में फिर से लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

मुंबई के देवनार कचरा घर में फिर से लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं
देवनार में भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश
मुंबई: शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके देवनार स्थित कूड़ाघर में शनिवार को लगी आग पर अभी तक काबू नही पाया जा सका है। नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

वृहन्न मुंबई नगर निगम के आपदा नियंत्रण इकाई के अधिकारियों ने बताया कि आग शनिवार दोपहर 1.40 बजे लगी थी और तब से दमकल वाहन उसे बुझाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर 12 दमकल वाहन और 10 जल टैंकर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि रात साढ़े आठ बजे आग और भीषण हो गयी थी।

आग की वजह से आस पास के इलाकों में धुआं भर गया है और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जनवरी में भी इस ग्राउंड में आग लग गई थी जिस पर काबू पाने में पांच दिन का समय लग गया था। उसके बाद से ही इस डंपिंग ग्राउंड को यहां से हटाने की मांग जारी है।
 


केंद्रीय मुंबई के शिवाजी नगर और देवनार के सरकारी स्कूल काफी ज्यादा धुंध के चलते बंद कर दिए थे। विशेषज्ञों ने वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी न होना इस आग का कारण बताया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2 फरवरी को कहा था कि वे देवनार डंपिंग ग्राउंड में बार बार आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कदम उठाएंगे। लेकिन लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से आश्वासन मिल जाता है पर कदम नहीं उठाया जाता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, देवनार डंपिंग ग्राउंड, मुंबई आग, Mumbai Fire, Deonar Dumping Ground
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com