प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान यहां राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. पुलिस ने कहा कि ये घटना बुधवार शाम उपनगरीय गोरेगांव इलाके में एक सिनेमाघर में हुई.
अमलराज दासन नाम के शख्स फिल्म ‘दंगल’ देखने थियेटर गए थे. इस दौरान फिल्म के एक दृश्य में राष्ट्रगान बजने पर खड़े न होने पर एक शख्स ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया. फिल्म के इस दृश्य के दौरान महावीर फोगाट (आमिर खान का किरदार) की बेटी के गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था. आरोपी की पहचान शिरीष मधुकर के तौर पर की गई. पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राष्ट्रगान, अमलराज दासन, बुजुर्ग की पिटाई, मुंबई पुलिस, National Anthem, Amalraj Peter Dasan, Elderly Man Attacked, Mumbai Police