विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2016

दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने खोला मेडिकल सेंटर, जरूरतमंदों का होगा मुफ्त इलाज

दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने खोला मेडिकल सेंटर, जरूरतमंदों का होगा मुफ्त इलाज
उद्धाटन अवसर पर मौजूद चंद्रशेखर पुसलकर, सरोज खान (बाएं से दूसरी)
मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान और दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की सचिव टीना घई ने अंधेरी में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया। दादासाहेब फिल्म फाउंडेशन की ओर से खोला गया यह पहला मेडिकल सेंटर है, जहां सभी एसोसिएशनों के कर्मचारी और कलाकार अपना इलाज करा पाएंगे।

सरोज खान ने लगे हाथ यहां अपनी आंखों की जांच भी करवा ली। इस मेडिकल सेंटर में पूरे परिवार की आंखों की जांच, ईसीजी, जनरल चेकअप, डायबिटीज की जांच सिर्फ 100 रुपए में करवाई जा सकेगी। कई दवाएं भी मुफ्त में भी दी जाएंगी। खास बात यह रही कि उद्घाटन के दिन ही करीब 250 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। यानी फिल्म इंडस्ट्री के मजदूरों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।

इस मौके पर खास मेहमान रहे दादा साहेब फाल्के के नवासे चंद्रशेखर पुसलकर। उन्होंने नम आंखों से कहा, "दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन की ओर से यह बहुत बड़ी और सराहनीय शुरुआत है। मेरे नाना दादासाहेब अपने वर्कर की सेहत और खाने-पीने का पूरा ख्याल रखते थे।'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दादासाहेब फाल्के, दादासाहब फालके, सरोज खान, टीना घई, Dada Saheb Phalke Film Foundation, Dada Saheb Phalke, Saroj Khan, Tina Ghai, दादा साहेब फाल्के, दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com