मुंबई:
मुंबई के पास ठाणे में एक तेज रफ्तार वैगन-आर कार ने दो बच्चों को कुचल दिया. शनिवार दोपहर हुई यह पूरी घटना वहां लगी सीसीटीवी में कैद हो गई.
हादसे में घायल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह साल की जिया कोटक की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं आठ वर्षीय पार्थ कोटक की कई हड्डियां टूट गई हैं.
सीसीटीवी में दिख रही तस्वीरों में वैगन-आर चला रहा शख्स बच्चों को तेजी से कुचलता और फिर वह वहां से भागते हुए दिख रहा है. ठाणे पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है और रैश ड्राइविंग का केस दर्ज किया है.
चालक की पहचान दिलीप गुंजल नाम के एक स्कूल शिक्षक के रूप में हुई है. उसका कहना है कि उसने गलती से ब्रेक की जगह एक्सेलेरेटर दबा दिया था और इस वजह से कार पर कंट्रोल खो बैठा और यह हादसा हो गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिट एंड रन, मुंबई, सीसीटीवी, सड़क हादसा, कैमरे में कद, Hit-and-run Case, Mumbai Hit-and-run Case, CCTV Footage, Car Accident, Mumbai Accident