प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
दीपावली पर कंदील उड़ाने पर मुंबई पुलिस ने रोक लगा दी. यह प्रतिबंध संभावित आग लगने की घटना को तथा ऊंची इमारतों को इनकी वजह से होने वाले सुरक्षा खतरों को टालने के लिए लगाया गया है.
नगर पुलिस ने लक्ष्मी पूजन (30 अक्तूबर) को आवाज वाले पटाखे चलाने की इजाजत आधी रात तक देने का फैसला भी किया है. पुलिस ने निर्धारित समय को दो घंटे बढ़ा दिया है, जो पहले रात 10 बजे तक था, लेकिन अब 12 बजे तक कर दिया है.
नगर पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि दमकल विभाग से सुझाव आने के बाद दीपावली के त्यौहार के दौरान मुंबई के आसपास में कंदील उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि ऐसे कंदीलों की वजह से कुछ इमारतों में पहले आग लग चुकी है.
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में हर साल कंदील की वजह से होने वाले हादसों की ओर ध्यान दिलाया था. उन्होंने कहा कि दीपावली और मकरसंक्रांति के दिन कंदील उड़ाए जाते हैं जो विमानों, ऊंची इमारतों, झुग्गी झोपिड़यों के लिए गंभीर खतरा होते है. इनका इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)