विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2016

PHOTOS: मुंबई के असल्फा में पानी की पाइपलाइन फटी, लाखों लीटर पानी बहा

PHOTOS: मुंबई के असल्फा में पानी की पाइपलाइन फटी, लाखों लीटर पानी बहा
नई दिल्ली: मुंबई के असल्फा इलाके में पानी की पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी बह गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, एक धमाके के साथ पाइप फटी और 40 से 50 फुट ऊंचा फव्वारा फूट पड़ा।
 


पानी के तेज़ बहाव की वजह से इलाके के कई घरों और इमारतों में पानी भर गया।

आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी पानी में डूब गई हैं।
 

प्रशासन को पाइपलाइन की मरम्मत करने में तीन घंटे लगे। प्रभावित लोगों ने सरकार से मुआवज़े की मांग की है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, असल्फा पाइपलाइन फटी, Mumbai, Asalfa Water Pipeline
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com