विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का पायलट 16 लाख के सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का पायलट 16 लाख के सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • बैग में छिपा रखे थे सोने के 7 बिस्कुट
  • जब्त सोने का वजन करीब 600 ग्राम
  • बाद में जमानत पर रिहा हुआ पायलट
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को एयर इंडिया के एक सीनियर पायलट को कथित रूप से 16 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया. इस पायलट को रूटीन चेक के दौरान 600 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया. उसने सोने की ये बिस्किट बैग में छुपा रखे थे.

कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट के पास 16 लाख रुपये मूल्य के सोने के सात बिस्किट बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि पायलट ने भारत में तस्करी कर लाए जा रहे सोने के इन बिस्किटों को छिपाकर ले जाने की बात कबूली है. हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

अधिकारियों के मुताबिक हालिया दिनों से सभी एयर क्रू को रूटीन चेक से गुजरना पड़ता है. एयर इंडिया ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोने की तस्करी, मुंबई एयरपोर्ट, एयर इंडिया, पायलट गिरफ्तार, एयर इंडिया पायलट, Mumbai Airport, Air India Pilot, Pilot Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com