विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2017

मुंबई सेल्फी प्वाइंट : अब सीएसटी के सामने बिना खतरा उठाए खींच सकेंगे खूबसूरत तस्वीरें...

मुंबई सेल्फी प्वाइंट : अब सीएसटी के सामने बिना खतरा उठाए खींच सकेंगे खूबसूरत तस्वीरें...
मुंबई सेल्फी प्वाइंट से खींची गई सेल्फी की पृष्ठभूमि में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन नज़र आएगा...
  • सेल्फी खींचने के लिए यह प्लेटफॉर्म 80 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है
  • ज़मीन से ऊंचे बनाए गए प्लेटफॉर्म की पृष्ठभूमि में सीएसटी स्टेशन दिखता है
  • इससे पहले पर्यटक ट्रैफिक में फंसने का खतरा उठाकर सेल्फी खींचते थे
मुंबई: अब तक मुंबई घूमने जाने वालों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया, सीएसटी स्टेशन, जुहू बीच, सिद्धि विनायक मंदिर तथा हाजी अली की दरगाह जैसे बहुत-से पर्यटक स्थल मौजूद रहे हैं, लेकिन अब देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में एक शानदार और सभी को पसंद आने लायक टूरिस्ट स्पॉट बढ़ गया है... यह स्पॉट सचमुच खास है, क्योंकि यह खासतौर पर सेल्फी लेने के लिए तैयार किया गया है, और यहां खींची गई सेल्फी की पृष्ठभूमि में आपको ऐतिहासिक महत्व वाला छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन नज़र आएगा...

यही नहीं, खासतौर पर सेल्फी लेने के उद्देश्य से बनाया गया यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित भी है, और इस 'मुंबई सेल्फी प्वाइंट' का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार शाम को शिवसेना के 26-वर्षीय नेता आदित्य ठाकरे ने किया, जिनकी पार्टी का मुंबई नगरपालिका पर कब्ज़ा है... आदित्य ने इसके बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक सेल्फी भी पोस्ट की...
 
mumbai selfie point
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने 'मुंबई सेल्फी प्वाइंट' का उद्घाटन करने के बाद खुद भी एक तस्वीर खींची... (पीटीआई)

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या सीएसटी की 128 साल पुरानी बेहद खूबसूरत इमारत अब तक लोगों को भारी ट्रैफिक के बीच आकर और जान का खतरा उठाकर भी सेल्फी खींचने के लिए आकर्षित करती थी... अब वे एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर आराम से, बेखतर होकर तस्वीरें खींच सकेंगे...

सुबह-सुबह अपनी पुत्री तारिणी के साथ सैर करने के लिए निकलने वाले सेवानिवृत्त एयर मार्शल श्रीराम सुंदरम ने कहा, "सही और अच्छी तस्वीर खींचने के लिए बहुत-से लोग अपनी जान खतरे में डाल देते हैं, सो, उस लिहाज़ से यह सेल्फी लेने का सुरक्षित तरीका है..."

----- ----- ----- वीडियो रिपोर्ट ----- ----- -----
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----


सेल्फी प्वाइंट पर कई तस्वीरें खींचने वाली तारिणी ने कहा, "सेल्फी प्वाइंट बनाकर पैसे का सदुपयोग किया गया है..." बताया गया है कि इस सेल्फी प्वाइंट के निर्माण में 80 लाख रुपये का खर्च आया है...
 
mumbai selfie point
इस सेल्फी प्वाइंट के निर्माण से पहले पर्यटक ट्रैफिक में जान खतरा उठाकर सेल्फी खींचा करते थे...

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में सेल्फी से जुड़ी सबसे ज्यादा मौतें भारत में होने की बात सामने आने के बाद संस्कृति मंत्रालय ने कहा था कि अब 'सेल्फी डेंजर जोन' चिह्नित किए जाएंगे... दरअसल, सेल्फी खींचने के चक्कर में कई मौतों की ख़बरें मिलती रही हैं... कभी तेलंगाना से पांच इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के डूब जाने की ख़बर मिली, कभी दो अन्य छात्रों के डूबकर मर जाने की... पिछले ही साल ओडिशा से भी पेड़ पर चढ़कर सेल्फी ले रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मारे जाने की ख़बर सामने आई थी...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Selfie Point, Aditya Thackeray, Chhatrapati Shivaji Terminus, CST Station, Selfie On Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com