विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2016

मुबंई में तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, कार के परखच्चे उड़े

मुबंई में तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, कार के परखच्चे उड़े
कार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्सीडेंट कितना भयानक था...
  • मुंबई से मीरा रोड की तरफ जा रही थी कार
  • पेड़ से टकराई तेज रफ्तार से जा रही कार
  • कार सवार 5 लोगों की मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंंबई: मुंबई में आज तड़के पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. होंडा सिटी कार सुबह 5 बजे के करीब मीरा रोड से मुंबई की तरफ जा रही थी कि अचानक पेड़ से टकरा गई. इसमें पांच लोग सवार थे. चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक ही अस्पताल में हुई. इसमें पांच युवक सवार थे और एक युवती. 
 




शव कार में बुरी तरफ फंसे हुए थे. विले पार्ले पुलिस ने गाड़ी चला रहे मुजम्मिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
 


गौरतलब है कि इस कार का मालिक 22 साल मुजम्मिल मखनूजा था. इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के निकट घटित हुई.

होंडा सिटी कार का नंबर MH-12/CR-2815 है. इस हादसे में मुजम्मिल मखतुर (22), राशिदा युसूफ शे मु. (25),
जुनेद फकीर सोनी उर्फ शेख मु (22) की मौत हुई है, बाकी दो की अभी पहचान नहीं हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident, Mumbai, सड़क दुर्घटना, मुंबई, पेड़ से टकराई कार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com