विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

27 साल बाद पकड़ा गया मुंबई बम धमाकों का आरोपी, पाकिस्‍तानी पासपोर्ट भी बरामद

1993 से फरार मुनाफ इसके पहले भी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 2 बार भारत आ चुका था. 2014 में वो बाकायदा अटारी बॉर्डर से हिंदुस्तान आया था. उस दौरान वो मुंबई भी आया था.

27 साल बाद पकड़ा गया मुंबई बम धमाकों का आरोपी, पाकिस्‍तानी पासपोर्ट भी बरामद
  • आरोपी पर धमाकों के लिए 3 स्कूटर का इंतजाम करने का आरोप
  • गुजरात ATS ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा मुनाफ को
  • आरोपी मुनाफ हलारी पर ड्रग्स तस्करी का भी है आरोप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई सीरियल बम धमाकों का आरोपी जो पिछले 27 सालों से फरार चल रहा था वो मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया. मुनाफ हलारी नाम का ये आरोपी पाकिस्तनी पासपोर्ट पर मुंबई से दुबई जाने की फिराक में था. लेकिन गुजरात ATS ने उसके पहले ही उसे धर दबोचा. गुजरात ATS के मुताबिक 2 जनवरी को गुजरात समंदर से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया था जो ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे. उनसे पूछताछ में पता चला कि बरामद नशे का जखीरा पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हाजी हसन का है. हाजी हसन और मुनाफ हलारी एक दूसरे से फ़ोन पर संपर्क में थे और हाजी हसन ने मुनाफ से वादा किया था कि वो गुजरात किनारे विस्फोटक भी भेज सकते हैं. पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों से मिली सूचना के आधार पर ही मुनाफ का असली चेहरा सामने आया और वो पकड़ा गया.

1993 से फरार मुनाफ इसके पहले भी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 2 बार भारत आ चुका था. 2014 में वो बाकायदा अटारी बॉर्डर से हिंदुस्तान आया था. उस दौरान वो मुंबई भी आया था. गुजरात ATS के मुताबिक मार्च 1993 बम धमाकों के बाद मुनाफ हलारी बरेली भाग गया था. वहां से फिर बैंकॉक चला गया था. मुनाफ बम धमाकों के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन का करीबी है औऱ पूरी साजिश में शामिल था. टाइगर ने ही मुनाफ का पाकिस्तानी पासपोर्ट बनवाया. पाकिस्तानी पासपोर्ट अनवर मोहम्मद के नाम से है. पासपोर्ट नम्बर BM1799983 को पाकिस्तान की पासपोर्ट अथॉरिटी 2 बार रिन्यू कर चुकी है.

lu37gebs

टाइगर से लागातार संपर्क में रहने वाला मुनाफ बैंकॉक के बाद नैरोबी में रह रहा था. वहां उसने पहले मैग्नम अफ्रीका नाम से व्यापार किया फिर उसके बाद टाइगर मेमन के कहने के बाद अनाज खासकर के चावल के आयात निर्यात व्यापार में जुट गया. आरोप है कि अनाज के आयात निर्यात के बहाने मुनाफ विस्फोटक और ड्रग्स की तस्करी कर रहा थ. मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सीरियल बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 लोग घायल हुए थे. 27 करोड़ की संपत्ति भी बर्बाद हुई थी. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन ने ISI के इशारे पर मुंबई में बम धमाकों को अंजाम दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com