विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2018

व्यापम घोटाले में कमलनाथ, दिग्विजय; सिंधिया के खिलाफ दर्ज होगा मामला

भोपाल ज़िला अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया, कोर्ट ने 4 अक्टूबर को एफआईआर की कॉपी पेश करने के लिए कहा

व्यापम घोटाले में कमलनाथ, दिग्विजय; सिंधिया के खिलाफ दर्ज होगा मामला
व्यापम घोटाले में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित चार पर मामला दर्ज होगा.
  • कोर्ट को गुमराह करने, झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप
  • IPC की धारा 420, 466, 468 में परिवाद लगाया गया
  • एडवोकेट संतोष शर्मा ने परिवाद पेश किया था
भोपाल: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम महाघोटाला में अब प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ FIR दर्ज होगी. भोपाल ज़िला अदालत ने पीसीसी चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और प्रशांत पांडेय पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

जिला अदालत ने भोपाल की श्यामला हिल्स थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने 4 अक्टूबर को एफआईआर की कॉपी पेश करने के लिए कहा है. बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष शर्मा ने कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और प्रशांत पांडे के खिलाफ परिवाद पेश किया था.

VIDEO : व्यापम पर सीएम को घेरने की तैयारी

आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने जो दस्तावेज पेश किए हैं वो झूठे हैं.  IPC की धारा 420, 466, 468 सहित कई धाराओं में परिवाद लगाया गया था. बीजेपी ने कांग्रेस के इन नेताओं पर कोर्ट को गुमराह और झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vyapam Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com