विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2022

VIDEO : पानी में आधी डूबी स्कूली बस में घंटों फंसी रही 24 स्कूली बच्चों की जान, गांव वाले बने मसीहा

पानी के बीचोबीच पानी में फंसी बस मे दो दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की सहायता से रस्सी बांधकर बस को पानी से बाहर निकाल लिया.

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में नाले में फंसी स्कूली बस
भोपाल:

मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर सड़कों-पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है और लोगों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ रही है. ऐसा ही एक वाकया एमपी के शाजापुर जिले में सामने आया, जहां नाले के बीच एक स्कूली बस (School Bus Viral Video) फंस गई, जिसमें घंटों तक 24 स्कूली बच्चों की जान अटकी रही. भला हो गांव वालों का, जिन्होंने फुर्ती दिखाते हुए बच्चों की बस बाहर निकालने का कदम उठाया. खबरों के मुताबिक, शाजापुर जिले के बिकलाखेड़ी गांव के पास आज एक स्कूल बस नाले पानी के तेज बहाव में फस गई, पानी के बीचोबीच पानी में फंसी बस मे दो दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की सहायता से रस्सी बांधकर बस को पानी से बाहर निकाल लिया.

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में राहत भरी बात यह रही कि बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है, बताया जाता है कि निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही थी, रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पानी का तेज बहाव था और इसी बीच बस बंद हो गई, गौरतलब है कि पूरे क्षेत्र में कल तक ही जोरदार बारिश चल रही है और तमाम नदी नाले उफान पर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Shajapur, School Bus Viral Video, School Children, MP Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com