विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

जबलपुर में पुलिसवालों की 'दादागिरी', शोरूम मालिक को पीटा

पुलिस कह रही है उसे शिकायत मिली है, वो मामले की जांच कर रहे हैं. दुकान में लगे सीसीटीवी की तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे कपड़े के शोरूम के बाहर डायल-100 की गाड़ी रुकी, पुलिसकर्मी अंदर आया, अंदर आते ही झन्नाटेदार तमाचा रसीद दिया.

Also Read in
जबलपुर में पुलिसवालों की 'दादागिरी', शोरूम मालिक को पीटा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
जबलपुर: मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के सदर मेन रोड इलाके में स्थित मोंटे कॉर्लो के शोरूम में पुलिसिया रसूख की कुछ कथित तस्वीरें सामने आई हैं. आरोप है कि शोरूम में ग्राहक और दुकानदार के आपसी झगड़े में ग्राहक ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुलिस को बुला कर दुकानदार को पिटवाया. पुलिस कह रही है उसे शिकायत मिली है, वो मामले की जांच कर रहे हैं. दुकान में लगे सीसीटीवी की तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे कपड़े के शोरूम के बाहर डायल-100 की गाड़ी रुकी, पुलिसकर्मी अंदर आया, अंदर आते ही झन्नाटेदार तमाचा रसीद दिया. सीसीटीवी की दूसरी तस्वीर दुकान के बाहर की है. यहां भी पुलिसवाले कुछ लड़कों को मारते-पीटते गाड़ी के अंदर भर रहे हैं. बाद में मोबाइल की इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे पुलिसवाले बेहद गुस्से में हैं.

आरोप है कि कपड़े के एक बड़े शोरूम और उनके मालिकों को कथित तौर पर पुलिस के गुस्से का शिकार होना पड़ा. दुकान की मालिक वर्षा गोलछा ने कहा कि 3 पुलिस वाले घर में ऊपर चढ़े, हमें डंडा मारा, बोला चलो तुम भी मजमा देखो, हमें घसीटते नीचे लेकर आए, बच्चों के साथ गाली गलौच किया. हमारे देवर को गाड़ी में बंद कर लिया. पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वर्षा ने कहा, 'हम व्यापारी हैं, कस्टमर-मालिक के बीच की बात है, पुलिस क्यों आई.'


VIDEO : जबलपुर में पुलिस की दादागिरी!


आरोप है कि पुलिसवालों ने कारोबारी के अलावा उनके डॉक्टर भाई के साथ भी मारपीट की. इस पूरे मामले पर एडिश्नल एसपी जीपी पाराशर ने कहा, 'हम पूरी जांच करने के उपरांत कार्रवाई करेंगे, जितनी बातें हैं सभी बिन्दू पर जांच होगी, जो तथ्य निकलकर आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी. विरोध में जबलपुर सदर के सारे व्यापारी धरने पर बैठे, मांग है दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com