प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी का मध्य प्रदेश में बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. पार्टी नेताओं को मोदी की कड़ी चेतावनी के एक दिन बाद अमरपाटन से बीजेपी विधायक रामखेलावन पटेल ने सतना जिले में एक मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए गिरफ्तार एक पार्टी सहयोगी की रिहाई के लिए आवश्यकता पड़ने पर खून बहाने की बात कही. रामखेलावन पटेल ने रामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता और रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष राम सुशील पटेल की रिहाई की मांग की, जिन्हें 28 जून को नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) देवकरण सोनी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
अमिताभ बच्चन की खो गई ये चीज, ट्विटर पर लगाई गुहार- अरे भैया मदद कीजिए...
पटेल ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा, ''मैं आप लोगों को वचन देना चाहता हूं कि हम राम सुशील पटेल को जेल से बाहर लेकर आएंगे और इसके लिये भारतीय जनता पार्टी को अपना खून बहाना पड़े, तो हम खून बहा देंगे.'' इस मौके पर पटेल अकेले नहीं थे, उनके साथ चुरहट से पार्टी विधायक शारेंदु तिवारी और सतना जिले के भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
@BJP4MP के अमरपाटन से विधायक और बाकी नेताओं पर @narendramodi की चेतावनी का भी शायद असर नहीं, मारपीट के आरोप में बंद नेताजी की रिहाई के लिये खून बहाने पर आमाद हैं! @ndtvindia @INCMP @kidliberty pic.twitter.com/XYFUdknkQ9
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 4, 2019
इस मामले में सवाल पूछे जाने पर बीजेपी के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा, "हमें अभी तक इस तरह के किसी भाषण के बारे में जानकारी नहीं मिली है." इस बीच ख़बर ये है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय को राज्य इकाई आज कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है, जिन्हें 26 जून को इंदौर में क्रिकेट के बल्ले से एक नगर निगम के एक अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य भाजपा मुख्यालय में इस मुद्दे पर बोलने से बचते रहे, जहां राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम लाल ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की. चौहान ने खुद इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब देने से परहेज करते हुए कहा, "ऐसे सवाल न पूछें."
Video: पीएम की नसीहत के बाद आकाश विजयवर्गीय पर हो सकती है कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं