मध्यप्रदेश के आगर मालवा में रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है. जिले के कानड़ इलाके में सुबह से ही रुक-रुक हो रही बारिश के चलते लोगों की जान आफत में आ गई . रविवार को बारिश ने प्रशासन की जल जमाव की स्थिति से निपटने की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया .लगातार हो रही बारिश के चलते निचली बस्ती में पानी भर गया.
जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर कानड़ के छपरी नाले के तेज बहाव में नौ लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस ने आम लोगों की मदद से रेस्क्यू किया. स्थानीय नागरिकों फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने रस्से ट्यूब के सहारे आम लोगो की मदद से सबको सुरक्षित बाहर निकाला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बारिश के कारण कानड़ के ही निचले इलाके झंडा चौक, सारंगपुर रोड और रायपुरिया रोड बस्ती में घरों में पानी दाखिल हो गया. पानी की निकासी के माकूल इंतजाम ना होने के कारण लोगों का घरों में रहना दुर्लभ हो गया है. हालांकि, कुछ देर में ही हालत सामान्य हो गए.
कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने फोन पर चर्चा में बताया कि "कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति निर्मित हुई थी. जो लोग पानी में फंस गए थे, उनको तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया था.अब ऐसी कोई स्थिति नहीं जिसमें आम लोगों को परेशानी हो. अगर कोई स्थिति बनती है तो प्रशासन ने आम लोगो के लिए राहत कैंप की तैयारी की हुई है. जिले में अनेक स्थानों पर स्कूल , धर्मशाला आदि आरक्षित किए हुए, जिनमें आवश्यकतानुसार ठहरने के अलावा खाने पीने के प्रबंध किए जायेंगे."
उन्होंने लोगों से लोगों से अपील की है कि बारिश में पूल, पुलिया, नदी, नाले उफान पर हो तो वे पार ना करें. किसी भी प्रकार की घटना होने पर जिला कंट्रोल रूम को सूचना दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं