विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

MP Sex Scandal: जांच के घेरे में आरोपियों की विदेश यात्रा, 4 बैंक खाते भी किए गए सील

सूत्रों के मुताबिक रैकेट से जुड़ी एक आरोपी एक सांसद और पूर्व मंत्री के साथ नेपाल, दुबई और यूरोप के कुछ देशों में भी घूमने गई थी.

MP Sex Scandal: जांच के घेरे में आरोपियों की विदेश यात्रा, 4 बैंक खाते भी किए गए सील
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
भोपाल:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर से 18 सितंबर की रात को गिरफ्तार किए गए सेक्स रैकेट की 2 आरोपियों को पुलिस हिरासत में इंदौर से भोपाल लाया गया, उन्हें आगे की जांच के लिये सागर और छतरपुर जिलों में भी ले जाया जाएगा. एसआईटी की टीम आरोपियों के बैंक बैलैंस के साथ उनकी विदेश यात्राओं का ब्योरा भी खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक रैकेट से जुड़ी एक आरोपी एक सांसद और पूर्व मंत्री के साथ नेपाल, दुबई और यूरोप के कुछ देशों में भी घूमने गई थी. एसआईटी ने आरोपियों के लेनदेन का ब्योरा समझने के लिये चार बैंक खातों और दो ऑपरेटर्स के दो बैंक लॉकरों को जब्त कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक तकरीबन एक दशक तक मध्यप्रदेश में सत्ता के गलियारों में ताकतवर लोगों के संपर्क में रहने वाले इस गिरोह ने बड़े ट्रांसफर और पोस्टिंग में कमीशन से बड़ी रकम जमा की है.

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामला : जांच के दायरे में साइबर सेल के सीनियर आईपीएस!

भोपाल में रैकेट की दो महिला के कम से कम चार बैंक खातों और दो लॉकरों को लेन-देन का ब्योरा जानने के लिये सील कर दिया गया है. साथ ही, भोपाल की पॉश टाउनशिप में रहने वाली ये महिलाएं जिन महंगी गाड़ियों में घूमती थीं उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. इस पूरे मामले की जांच से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकारी दी.

हाई-प्रोफाइल हनी-ट्रैप रैकेट : मास्टरमाइंड की निगाहें टिकी थीं दिल्ली पर, नेताओं-अफसरों से अंतरंगता

इस केस में कितने पेंच हैं इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि SIT ने लोगों के बीच एक ई-मेल आईडी info.sit@mppolice.gov.in जारी की थी. कहा था कि कथित रैकेट से संबंधित किसी भी जानकारी को इस ईमेल आईडी पर भेजा जा सकता है. पीएचक्यू के सूत्रों ने NDTV को बताया कि इस ईमेल आईडी पर हर घंटे दो से तीन मेल भेजे जा रहे हैं.

VIDEO: मध्य प्रदेश: हनीट्रैप में 6 लोग गिरफ्तार, सियासत तक जुड़े हैं आरोपियों के तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Trap, Sex Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com