विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

मध्यप्रदेश : टीआई ने पैर से शव को टटोला, जिंदा है या मुर्दा?

टीकमगढ़ में बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, सड़क के किनारे पड़े शव को पैर से हिलाया

मध्यप्रदेश : टीआई ने पैर से शव को टटोला, जिंदा है या मुर्दा?
वीडियो में टीआई शव को पैर लगाते हुए दिख रहे हैं.
  • घटना का वीडियो वायरल हो गया
  • थाना प्रभारी बैजनाथ शर्मा ने कहा, शव पर पैर नहीं रखा
  • कहा- शव के पास किसी वाहन के टायर के निशान थे
भोपाल: टीकमगढ़ में रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. दोनों की मौत हो गई. घटना मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के चोरटानगा तिराहे में सोमवार रात की है. 

सुबह लोगों ने सड़क पर दोनों के शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने अपने पैर से टटोलाकर देखा युवक जिंदा है या मुर्दा. उनका यह वीडियो वायरल हो गया. 

मामले में थाना प्रभारी बैजनाथ शर्मा का कहना है कि शव पर पैर नहीं रखा. शव के पास किसी वाहन के टायर के निशान समझने में आ रहे थे.

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मूलचंद चढार निवासी बुधवाहा तथा पवन चढार निवासी कारी टोरन मडावरा जिला ललितपुर के रूप में की गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com