Madhya Pradesh: पवित्र श्रावण मास के दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) में पुजारियों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya), उनके पुत्र व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला को भस्म आरती से ठीक पहले महाकाल दर्शन कराने को लेकर मुख्य पुजारियों को रोका गया, इसके कारण भस्म आरती करीब आधे घंटे लेट हुई.
मंदिर में भी वीआईपी! महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान सभी वीआईपी और आम श्रद्धालु का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है लेकिन @KailashOnline @AkashVOnline @Ramesh_Mendola के लिये पुजारियों तक को रोक दिया गया और आपको लगता है @BJP4India धर्म की ध्वजा उठाती है @manishndtv @vinodkapri pic.twitter.com/CozyuiSYUe
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 13, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि विजयवर्गीय और अन्य बीजेपी नेता जब दर्शन के लिए जा रहे थे तो पुजारी उनसे आने नहीं देने को लेकर शिकायत कर रहे हैं. वीडियो में पुजारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है,' कैलाश जी.. मेंदोला जी... पुजारियों को आपके कारण नीचे आने नहीं दिया जा रहा है, क्या आप इस बारे में कुछ बोलेंगे. इस दौरान रमेश मेंदोला मुंह पर कपड़ा ढांककर मीडिया से बचकर निकलते दिखाई दिए.
गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान सभी वीआईपी और आम श्रद्धालु का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है. मुख्य पुजारी ने बताया कि इस कारण भस्म आरती करीब आठ घंटे लेट हुई, पास भी दिखा दिया लेकिन जाने नहीं दिया गया. यह हालत है पुजारियों की. उन्होंने कहा कि ऐसा हर साल होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं