विज्ञापन

MP में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, इंटर्न से सीनियर रेजिडेंट तक मिलेगी ज्यादा राशि

Junior Doctor Stipend Increase in MP: मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों, पीजी छात्रों, इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर दी है. नए आदेश के बाद पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों को 77,662 रुपये तक और सीनियर रेजिडेंट को 90,803 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा.

MP में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, इंटर्न से सीनियर रेजिडेंट तक मिलेगी ज्यादा राशि

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि की गई है. नए आदेश के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह द्वितीय वर्ष के पीजी डॉक्टरों को अब 77,764 रुपये की जगह 80,050 रुपये मिलेंगे. तृतीय वर्ष के पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है.

इंटर्न और सुपर स्पेशिलिटी छात्रों को भी राहत

सरकार ने मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की है. पहले इंटर्न को 13,928 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 14,337 रुपये कर दिया गया है. वहीं सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम कर रहे डॉक्टरों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है.  

mp junior doctor stipend increase pg intern resident

mp junior doctor stipend increase pg intern resident

सीनियर और जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड भी बढ़ा

रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी संशोधन किया गया है. सीनियर रेजिडेंट को पहले 88,210 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 90,803 रुपये कर दिया गया है. वहीं जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है. सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशिक्षण कर रहे डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी. लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. 

IAS रवि सिहाग का बड़ा फैसला: लव मैरिज के बाद कलेक्टर पत्नी इशिता राठी के लिए छोड़ा मध्‍य प्रदेश, AGMUT कैडर में जाएंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com