इंदौर के राऊ क्षेत्र के 16 गांव के किसान इकोनॉमिक कॉरिडोर के विरोध में लामबंद हो गए है. इसके विरोध में 16 गांव के किसानों ने अपनी नाराजगी का इजहार किया. किसानों का कहना है कि सभी किसान इकोनॉमिक कॉरिडोर की योजना से पूरी तरह असहमत है. किसानों का आरोप है कि शासन इस मामले में भ्रम फैलाकर किसानों को भयभीत कर रहा है. इसके साथ ही किसानों को उनकी आपत्तियों का जवाब नही मिला है. इसके लिए उन्होंने समय सीमा निर्धारित करने की भी मांग की है.
किसानों ने सरकार से मांग की थी कि इस योजना को लागू करने से पहले किसानों की सहमति ली जाना चाहिए और बिना किसानों की सहमति से इस योजना को लागू नहीं करना चाहिए. वहीं दूसरी ओर 16 गांव के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिन के अंदर इस योजना को सरकार निरस्त नहीं करती है तो पूरे प्रदेश के किसान एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की मुहिम चलाएंगे. ऐसे में इस योजना को लेकर किसानों की नाराजगी का असर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है. वहीं किसानों ने एकेवीएन को लेकर भी कहा कि किसानों की जमीन को अधिग्रहण कर वहां पर सड़क बनाई जा रही है. हालांकि 10 हजार के करीब परिवार अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है, क्योंकि अगर जमीन उनको दे दी तो आने वाले समय में उन्हें भूखा मरने की नौबत आ सकती है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं