विज्ञापन

ग्वालियर की होटल में बुलाकर युवक ने नाबालिग से किया रेप, पीछे से पहुंच गए लड़की के परिजन, फिर... 

MP News: ग्वालियर में रेप का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने होटल में लड़की को बुलाकर उसके साथ रेप किया. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

ग्वालियर की होटल में बुलाकर युवक ने नाबालिग से किया रेप, पीछे से पहुंच गए लड़की के परिजन, फिर... 

Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 16 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने नाबालिग को मिलने के बहाने होटल बुलाया और धमकी देकर उसके साथ रेप किया. घटना के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली, तो उसके परिजनों ने उसे देख लिया.  इसके बाद परिजनों ने आरोपी को भी मौके से ही दबोच लिया  और पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

पहले से एक दूसरे को जानते थे दोनों 

 घटना मंगलवार दोपहर थाना माधवगंज क्षेत्र के गुढ़ा गुढ़ी के  नाका की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सूरज गुढ़ा-गुढ़ी का नाका का रहने वाला है. दोनों एक-दूसरे को कुछ महीनों से जानते थे. मंगलवार को सूरज ने उसे होटल विराट में मिलने के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया. वहीं नाबालिग के काफी देर तक घर न हीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों को जानकारी मिली कि सूरज उसे होटल विराट ले गया है. परिजन होटल के बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे. कुछ देर के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली और उसके पीछे आरोपी भी आया, तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया.  

पुलिस बोली-जांच कर रहे हैं 

नाबालिग और आरोपी को लेकर परिजन माधौगंज थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.  CSP  रोबिन जैन ने बताया ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें कटनी में मालगाड़ी का डिब्बा हुआ बेपटरी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, 2 घंटे में किया सफल रिकवरी ऑपरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Gwalior News, Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com