विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से गैंगरेप के मामले में चार युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से गैंगरेप के मामले में चार युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के लैलूंगा क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अभी भी फरार हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लैलूंगा के पास राजपुर गांव में बुधवार की रात पांच लड़कों ने 16 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. 

यह भी पढ़ें: झारखंड : पंचायत का दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी को जिंदा जलाने का फरमान

वे उसे कार से पास के जंगल में ले गए थे. बाद में युवकों ने बालिका से दुष्कर्म किया था. वहीं, दो युवकों ने सहयोग किया था. युवकों ने लड़की का तब अपहरण किया था जब वह अपने परिजनों के साथ शरद पूर्णिमा का मेला देखने आई थी. अधिकारियों ने बताया कि बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तथा परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. लैलूंगा पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा के बयान के आधार पर सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेन्द्र निषाद (25 वर्ष), ललित सिदार (24 वर्ष), खीरमोहन पैकरा (25 वर्ष) और सुनील गुप्ता (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल एक आरोपी और दो सहयोगी अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

VIDEO: हम लोग: बच्चियों से रेप पर सजा-ए- मौत क्या सही?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Four Man Arrested, Gangrape In Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com