विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

पक्षी के टकराने के बाद इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरे इंडिगो के विमान को पक्षी टकराने के बाद विमान को वापस उतारना पड़ा.

Also Read in
पक्षी के टकराने के बाद इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
रायपुर से कोलकाता की उड़ान के वक्त यह हादसा हुआ था (फाइल फोटो)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विमानतल में विमान से पक्षी के टकराने से विमान को वापस उतारना पड़ा. किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरे इंडिगो के विमान को पक्षी टकराने के बाद विमान को वापस उतारना पड़ा.

पढ़ें: एक पक्षी ने बढ़ा दीं जेट एयरवेज के प्लेन में बैठे 167 यात्रियों की धड़कनें...

इंडिगो का विमान लगभग 150 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था. उड़ान से कुछ ही मिनट बाद विमान से अचानक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया.

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर मौजूद इंजीनियरों ने विमान को हुए नुकसान का आंकलन किया है. विमान को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है. वहीं विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों को अन्य विमान से कोलकाता पहुंचाने की व्यवस्था की गई. 

बता दें कि इस महीने की नौ तारीख को भी इंडिगो के विमान से पक्षी टकराने के कारण विमान को वापस उतारा गया था.

(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indigo Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com