विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

CM शिवराज सिंह मंच से उतरते वक्‍त फिसले, भीड़ ने कुर्सियां उछालीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला पहुंचे. आमसभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतरते वक्त फिसल गए और गिर पड़े. उन्हें कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला.

CM शिवराज सिंह मंच से उतरते वक्‍त फिसले, भीड़ ने कुर्सियां उछालीं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान मंच से उतरते वक्त फिसले
  • शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला पहुंचे थे
  • मंच से उतरते वक्त फिसल गए और गिर पड़े
  • शिवराज को कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला पहुंचे. आमसभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतरते वक्त फिसल गए और गिर पड़े. उन्हें कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला. उसी समय भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालनी शुरू कर दी. दरअसल राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रचार का मोर्चा संभाला है और अपनी यात्रा के दौरान गुरुवर को वह छतरपुर जिले के कुरेला, बछौन होते हुए चंदला पहुंचे. 

शिवराज सिंह के देशद्रोही कहने पर दिग्विजय सिंह उतरे सड़क पर, मार्च निकाला

बताया जा रहा है कि मंच से नीचे उतरते हुए उनका पैर फिसल गया था. चौहान कई स्थानों पर रथ और मंच सभाएं करने के बाद चंदला पहुंचे. यहां उनकी सभा खत्म हुई और वे जैसे ही उतरने लगे, उनका सीढ़ियों पर से पैर फिसल गया और वे मंच पर ही गिर गए. उनके गिरते ही आसपास चल रहे कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और उन्हें उठाया.

मध्य प्रदेश की सियासत में 'टोने-टोटके की एंट्री', कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगा यह आरोप

जिलाधिकारी रमेश भंडारी ने बताया है कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री चौहान एक की जगह एक साथ दो सीढ़ियां उतर गए, जिससे उन्हें असहजता हुई और फिसल गए. मंच पर गिरने जैसी कोई बात नहीं है. वहीं दूसरी ओर, सभा में मौजूद भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालना शुरू कर दी. यह क्रम काफी देर तक चला.

मुख्यमंत्री चौहान दो दिवसीय बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा पर थे. वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में गए और गुरुवार को छतरपुर की विधानसभाओं में सभाएं की. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Shivraj Singh, CM Shivraj Singh Chouhan, Jan Ashirwad Yatra, Shivraj Singh Chouhan Slips, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com