छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नए विधानसभा भवन, राजभवन, मुख्यमंत्री निवास तथा अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस पर दोहरे मानदंडों का आरोप लगाया था.
नड्डा ने कहा था कि जहां एक तरफ कांग्रेस मोदी सरकार पर सेंट्रल विस्टा का काम जारी रखने को लेकर आलोचना कर रही है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार नई विधानसभा, राजभवन आदि का निर्माण कार्य कर रही है. कांग्रेस ने सेंट्रल विस्टा और नए संसद भवन के निर्माण का यह कहते हुए विरोध किया है कि कोरोना की दूसरी लहर के समय यह खर्च वैक्सीन, दवाओं और अस्पताल आदि पर होना चाहिए. सेंट्रल विस्टा के निर्माण को दिल्ली हाई कोर्ट में भी चुनौती दी गई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
???? हमारे नागरिक-हमारी प्राथमिकता
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2021
कोरोना काल से पहले प्रदेश में नए विधानसभा भवन, राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नये सर्किट हाउस इत्यादि के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था।
आज संकट के समय में इन सभी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाती है।
फैल रहा ब्लैक फंगस, सूरत में 15 दिनों में 40 मामले, 8 मरीजों ने खोई आंखें, MP में भी 50 केस
भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हमारे नागरिक-हमारी प्राथमिकता. कोरोना काल से पहले प्रदेश में नए विधानसभा भवन, राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नये सर्किट हाउस इत्यादि के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. आज संकट के समय में इन सभी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाती है.'
ऑक्सीजन सिलेंडर जमाखोरी मामला: दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन को HC से मिली क्लीन चिट
बता दें, बुधवार को छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 10,150 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,83,210 हो गई. राज्य में बुधवार को 726 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 8309 मरीजों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है. इस दौरान राज्य में कोरोना वायरस के 153 मरीजों की मौत हुई है.
कोविड-19 : एक दिन में 3.62 लाख नए मामले आए सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं