विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2020

विदाई के बाद लौट रही थी बारात, चंबल नदी के पुल पर दुल्हन ने उल्टी के बहाने रुकवाई कार और फिर...

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शादी के बाद 20 वर्षीय एक दुल्हन रविवार सुबह ससुराल जाने के दौरान कथित रूप से एक पुल से चंबल नदी में कूद गई.

विदाई के बाद लौट रही थी बारात, चंबल नदी के पुल पर दुल्हन ने उल्टी के बहाने रुकवाई कार और फिर...
प्रतीकात्मक.
श्योपुर (मध्यप्रदेश):

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शादी के बाद 20 वर्षीय एक दुल्हन रविवार सुबह ससुराल जाने के दौरान कथित रूप से एक पुल से चंबल नदी में कूद गई. उसे नदी में ढूढा जा रहा है. सामरसा चौकी प्रभारी ब्रजराज यादव ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर पाली पुल पर उस वक्त हुई, जब यह दुल्हन विदाई के बाद राजस्थान के अलापुर गांव से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के साडा का पाड़ा गांव अपने दूल्हे के साथ ससुराल आ रही थी.

उन्होंने बताया कि इस दुल्हन की शादी शनिवार रात को हुई थी और शादी के बाद रविवार सुबह छह बजे दुल्हन के पिता ने बारात को विदा किया. जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की कार पाली पुल के बीचोंबीच आई तो दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रोकने को कहा. ड्राइवर ने तत्काल कार नहीं रोकी तो दुल्हन ने स्टीयरिंग पकड़कर कार रुकवा दी और वाहन से उतरकर चंबल नदी में छलांग लगा दी. यादव ने बताया, 'महिला की तलाश जारी है.'

इस घटना से आहत हुए दुल्हन के पिता ने बताया कि पूरी शादी अच्छी तरह से सम्पन्न हुई और हमने बारात विदा की, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही यह दुखद सूचना मिली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Jumps, Chambal River, Madhya Pradesh, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com