विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को कहा 'मंदबुद्धि'

बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद से बवाल मचना तय है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई नेता राहुल गांधी पर ऐसे बयान दे चुके हैं.

राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को कहा 'मंदबुद्धि'
सरोज पांडेय ने छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में यह बात कही है
  • बीजेपी की नेता हैं सरोज पांडेय
  • राज्यसभा की सांसद भी हैं
  • दुर्ग में दिया है बयान
नई: बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंदबुद्धि कह दिया है. दुर्ग पहुंची राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि जिस तरह की बातें कर रहे हैं आश्चर्यजनक है. वह निश्चित रूप से सीखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीखने की कोई उम्र होती है. उन्होंने कहा, '40 साल की उम्र में सीखने वाले को मंदबुद्धि कहा जाता है. 

नाबालिग लड़कों की पहचान ‘उजागर’ करने पर राहुल के खिलाफ शिकायत 
 

बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद से बवाल मचना तय है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई नेता राहुल गांधी पर ऐसे बयान दे चुके हैं. फिलहाल इस मामले में अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि सरोज पांडेय के इस बयान को कांग्रेस मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में चुनाव हो सकते हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस​

आपको बता देंं कि अभी कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा था कि कोकाकोला कंपनी मालिक पहले शिकंज बेचता था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में अच्छी-खासी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader Saroja Pandey Called Rahul Gandhi Mand Buddhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com